ऋषिकेश- एआरटीओ (ARETO) ऑफिस मे भ्रस्टाचार खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

त्रिवेणी न्यूज 2
ऋषिकेश – परिवहन विभाग कार्यालय में भ्रष्टाचार व दलाली प्रथा को बंद करने की मांग को लेकर दो लोगों का कार्यालय के बाहर बीते तीन दिन से धरना चल रहा था। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के चार लोग धरना स्थल पर आ धमके देखते ही देखते वहां दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई। मौंके पर पुलिस पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। शाम को दूसरे पक्ष के चार लोगों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जबकि आंदोलनरत दोनों लोगों ने निजी मुचलके पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को करीब दस बजे एआरटीओ कार्यालय के बाहर एक पक्ष के दो लोग संजीव पुत्र मेहर रावत निवासी गंगागनर और गौरव राजपूत पुत्र विजय राव निवासी ढालवाला धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में दलाली प्रथा बंद होनी चाहिए। तभी दूसरे पक्ष के चार लोग अमरजीत पुत्र जरनैल सिंह निवासी गोविंदनगर, उमेश चैहान पुत्र राम कुमार चैहान निवासी बनखंडी, प्यारेलाल जुगरान पुत्र पुरूषोत्तम निवासी सोमेश्वर नगर, विक्रांत पुत्र तरसेम वहां पहुंचे। दूसरे पक्ष को इन लोगों का कहना था कि धरने पर बैठे लोग एआरटीओ कार्यायल में आने वाले लोगों को धमका रहे हैं।
काफी नोंकझोंक के बीच पुलिस भी पहुंची हंगामा कर रहे छह लोगों को पुलिस कोतवाली लेकर आई। यहां चार को शांतिभंग में चालान कर रिहा कर दिया गया, जबकि संजीव और गौरव ने जमानत लेने से इंकार कर दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News