ऋषिकेश- राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के कैप्टन डॉ. सतेन्द्र कुमार हुए सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय महाविद्यालय के कैप्टेन डॉ. सतेन्द्र कुमार को प्रादेशिक मुख्यायुक्त सीमा जौनसरी ने एएलटी का पार्चमेंट(प्रमाण-पत्र) देकर सम्मानित किया।
भोपालपानी देहरादून मैं आयोजित कार्यक्रम मे भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड की प्रादेशिक मुख्यआयुक्त सीमा जौनसारी ने प्रादेशिक आयुक्त डॉ. मोहन बिष्ट, हेमलता भट्ट, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त(स्काउट) राम सिंह नेगी,प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) अंजलि चंदोला,प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, जिला सचिव देहरादून डॉ. अजय बहुगुणा आदि की मोजूदगी में कैप्टन डॉ. सतेन्द्र कुमार को एएलटी (रोवर) का प्रमाण पत्र,ऑनरेबल पार्चमेंट तथा बीड्स देकर सम्मानित किया गया। एएलटी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले डॉ. कुमार उच्च शिक्षा के पहले प्रोफेसर बने है। इसके साथ ही अब उच्च शिक्षा विभाग में सभी रोवर एंड रेंजर्स की बेसिक व एडवांस की ट्रेनिंग कराने की जिम्मेदारी मिली है । मई और जून माह में प्रदेश के उच्च शिक्षा के शिक्षकों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विमला (एएलटी रेंजर),एसके सचदेवा, राहुल, बद्रीप्रसाद, मयंक रैवानी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News