ऋषिकेश- सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन ऋषिकेश ग्रामीण ने अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत जारी शासनादेशों में पेंशनर पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में भारी कटौती बंद करने की मुख्यमंत्री से मांग की है।
गुरुवार को संगठन के अध्यक्ष कांता प्रसाद जोशी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े लोगों ने तहसील कार्यालय तक विरोध रैली निकाली गई। रैली गंगोत्री लाज से शुरू होकर तहसील परिसर में पहुंची जहां पर उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने बताया कि अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत पेंशनरों की पेंशन में की जाने वाली कटौती को बंद करने के लिए कई बार पत्राचार किया गया। लेकिन आज तक शासन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अटल आयुष्मान योजना में अनलिमिटेड चिकित्सा उपचार के नाम से की जाने वाली कटौती बंद की जाए। अन्य नागरिकों के समान पेंशनरों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा 5 लाख तक के गोल्डन कार्ड बनाकर प्रदान किए जाएं। जो पेंशनर्स अनलिमिटेड चिकित्सा उपचार करना चाहते हैं उनसे सहमति प्राप्त कर ही अनलिमिटेड गोल्डन कार्ड बनाए जाएं और उन्हीं की पेंशन में कटौती की जाए। इस अवसर पर संगठन मंत्री शक्ति सिंह राणा, रामप्रसाद रयाल, हरिप्रसाद गोड, मोहनगिरी, यशवंत सिंह, सत्यवती, वीरेंद्र सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, दिगंबर सिंह, रूपचंद्र, प्रवीण सिंह राणा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News