ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त कार में तस्करी कर शराब ला रहा था जिसे हरिद्वार हरिद्वार रोड पर बहत्तर सीढी के समीप तलाशीअभियान के दौरान दबोच लिया गया। शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है । अभियान के तहत पुलिस ने 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 72 सीढी के पास चेकिंग के दौरान एक टैक्सी गाड़ी नंबर यूके 07- टी ए- 9081 को रोककर चेक किया तो उसमें 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मारका हरियाणा बरामद हुई। मामले में पकड़े गये अभियुक्त की पहचान सिराजुल हक पुत्र सिराजुद्दीन निवासी सी-24, टर्नर रोड, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून के रूप में हुई है। इस्पेक्टर शाह के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

%d bloggers like this:
Breaking News