ऋषिकेश- श्री राम मंदिर निर्माण को श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी ऋषिकेश ने दिया एक लाख ग्यारह हजार का अंशदान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – करोड़ों करोड़ लोगो की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर के लिए देश का हर व्यक्ति सामर्थ्य अनुसार दान देने में जुटा है। इसी कड़ी में श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी ने भी मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 11 हजार रूपए का चेक सौंपा।
बुधवार को बनखंडी स्थित रामलीला सभागार मैं आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार पाल व महामंत्री हरीश तिवाडी ने संयुक्त रुप से एक लाख 11 हजार रुपए का चेक राम जन्मभूमि न्यास के प्रांत प्रमुख पवन व जिला प्रचारक भूपेंद्र को सौंपा है। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार पाल में 51 सो रुपए का चेक व कोषाध्यक्ष नीरज चौहान ने भी 51 सौ रुपये का चेक धन संग्रह प्रमुख को सौंपा
इस मौके पर राम जन्मभूमि न्यास के प्रांत प्रमुख पवन ने कहा कि कई संघर्षों के बाद आज हमें भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में अंशदान देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज हम सभी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं। उच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि न्यास के सौजन्य से अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। भारतवर्ष के सभी हिंदू समाज को अंशदान देने का लाभ मिल रहा है।

इस दौरान श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के अध्यक्ष विनोद कुमार पाल व महामंत्री हरीश तिवाडी ने कहा कि अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर निर्माण के लिए कमेटी की ओर से एक लाख 11 हजार रुपए का चेक सौंपने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर पार्षद लता तिवाडी, राजेश दिवाकर, सतीश पाल, नीरज चौहान, राकेश पारछा, दीपक चंद्र जोशी,बाली पाल,हुकम चंद,रोहताश पाल मनमीत कुमार, सुभाष पाल, पवन गोयल,सुरेश ग्रोवर,अशोक मोर्य, प्रशांत पाल, विजयपाल आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News