ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा 10 वर्षीय नाबालिक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली में शिकायतकर्ता हसमुद्दीन पुत्र इस्लाम निवासी ब्रह्मवाला,लोहिया नगर देहरादून के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा 10 वर्षीय नाबालिक पुत्र पिछले 10 दिनों से मेरे साथ काले की ढाल ऋषिकेश में मेरे गमले की दुकान पर साथ रह रहा था। जो कि 28 जनवरी की शाम से गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गुमशुदा बालक की तलाश प्रारंभ की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रितेश शाह द्वारा वर्दी एवं सदा वस्त्रों में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा किया गुमशुदा बालक के परिवारजनों दोस्तों व ऋषिकेश के दुकान के आसपास लोगों से पूछताछ की गई। काले की ढाल स्थित दुकान से जाने वाले रास्तों, संस्थानों, दुकानों आदि पर लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों में उस बालक की तलाश की गई।
ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला तपोवन, रायवाला आदि के सभी होटल ढाबों धर्मशाला आदि पर चेकिंग की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से गुमशुदा के विषय में जानकारी प्रसारित कर तलाश करने का प्रयास किया गया।
टीम द्वारा उक्त नाबालिक बालक को भरत विहार स्थित काली कमली के बगीचे से सकुशल बरामद कर लिया गया । नाबालिक को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराने के बाद परिवार जनों के सुपुर्द कर दिया गया । पूछताछ करने पर गुमशुदा बालक द्वारा बताया गया कि मेरे पिताजी द्वारा मुझे डाटा गया था। जिससे नाराज होकर मैं घर से चला गया था।
गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी पर उसके परिवार जनों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए ऋषिकेश पुलिस की प्रशंसा की है।

%d bloggers like this:
Breaking News