ऋषिकेश- ARTO एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के चलते धरना शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते सामाजिक कार्यकर्ता संजीव रावत ने फिर से धरना शुरू कर दिया है। हरिद्वार बाईपास रोड स्थित यह आरटीओ कार्यालय के समक्ष सामाजिक कार्यकर्ता संजीव रावत ने एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक बार फिर धरना शुरू किया है। धरने के दूसरे दिन संजीव रावत ने कहा कि पहले भी आश्वासन देकर उन्हें आमरण अनशन से उठाया गया था । उन आश्वासनों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता संजीव रावत फिर से धरने पर बैठ गए हैं। संजीव रावत का आरोप है कि एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। मामले में कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ तो कोई कार्यवाही नहीं हुई, अलबत्ता उनके साथ मारपीट जरूर की गई। आमरण अनशन पर बैठने के दौरान एआरटीओ के द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने से वह क्षुब्ध हैं। इसलिए फिर से आंदोलन की राह पर चलना उनकी मजबूरी हो गई है। बताया जब तक एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की जड़ें समाप्त नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। बताया भ्रष्टाचार की सबसे पहली जड़ कार्यालय के अंदर घुसने वाले दलालों से शुरू होती है। इसके अलावा भी कई प्रकार से भ्रष्टाचार फैला हुआ है। धरना स्थल पर सुरेंद्र सिंह नेगी गौरव राजपूत विजय कुमार आदि शामिल रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News