ऋषिकेश- आम बजट में खास आदमियों का रखा गया ख्याल:- राजे सिंह नेगी (आप)

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. राजे सिंह नेगी ने कोरानाकाल के धीमे धीमे छटते बादलों के बीच आए बजट को निराशाजनक करार दिया है। डॉ. नेगी के अनुसार बजट ने आम लोगों को बिल्कुल ही निराश किया है। इससे आम लोगों को कोई लाभ नहीं होने वाला। कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए नहीं है। इस बजट से सिर्फ कारपोरेट घराने को लाभ होगा। किसानों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया गया। सोमवार को एक जारी बयान में डॉक्टर नेगी ने कहा कि इस बजट से जनता को निराशा हाथ लगी है। इससे आम लोगों व किसानों को लाभ नहीं होने वाला है। बजट में आंंकड़ो की जादूगरी के अलावा कुछ नया नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में आंकड़ों की बाजीगरी के अलावा किसानों को देने के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में वेतनभोगी वर्गो और बेरोजगार युवाओं को कोई कर राहत नहीं दी गई है। केंद्रीय बजट से बिल्कुल स्पष्ठ है कि कोविड काल के चलते देश की आर्थिक स्तिथि चिंताजनक है और सरकार के पास कोई ठोस दिशा नही है।आम बजट महंगाई बढ़ाने वाला है और इसमें बेरोजगारों,लघु उद्योगो एवं किसानों की स्तिथि में सुधार के लिए कोई भी ब्लू प्रिंट नही है।मध्यम वर्ग की पूर्णतया उपेक्षा की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News