ऋषिकेश- मनसा देवी वासियों ने उप जिलाधिकारी से की क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मनसा देवी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने को लेकर कई बार विरोध भी हुआ है। लेकिन लॉकडाउन के बाद बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई मोबाइल टावर नहीं लगने की वजह से प्रभावित हो रही है। बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ता देख स्थानीय लोग मनसा देवी क्षेत्र में टावर लगाने की मांग करने लगे है।
शनिवार को मनसा देवी क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय मैं एकत्रित होकर मनसा देवी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के विरोध के कारण क्षेत्र में बंद पड़े मोबाइल टावर के कार्य को शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर नहीं होने से लोगों के मोबाइलों में नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। इससे बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी से टावर लगने का विरोध कर रहे लोगों को बच्चों के भविष्य का दुश्मन बताया, कहा कि जल्दी ही क्षेत्र में टावर लगने में आ रही बाधाओं को खत्म करने में मदद की जाए। जिससे बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करके अपना भविष्य उज्जवल कर सके।
