ऋषिकेश- पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने बहला-फुसलाकर एक नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी 15 वर्षीय पौत्री निवासी ऋषिकेश घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जो बहुत ढूंढने पर कहीं नहीं मिली। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई।
गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा टीम गठित कर लड़की को बरामद करने को निर्देशित किया गया।
गठित टीम द्वारा गुमशुदा लड़की के परिवारजनों वह दोस्तों आदि से पूछताछ की गई। लड़की के घर से निकलने वाले रास्तों, घरों, संस्थानों आदि के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे गए।सीसीटीवी कैमरे एवं दोस्तों से पूछताछ करने पर प्राप्त जानकारी मुखबिर तंत्र को देकर सक्रिय किया गया। जानकारी करने पर पता चला कि लड़की एक लड़के के साथ हल्द्वानी में जगह बदल बदल कर रह रहे हैं।
गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लड़की को गुमानीवाला रेलवे फाटक श्यामपुर ऋषिकेश के पास से सकुशल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता रविंद्र विश्वास पुत्र दुलाल विश्वास निवासी ग्राम जोशी कॉलोनी पोस्ट मझोला थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News