ऋषिकेश- दिल्ली मे 26 जनवरी को हुए बवाल में 2 दर्जन किसानो पर FIR दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – किसानों की टैक्टर परेड के दौराना दिल्ली में हुए बवाल, लाल किल्ले के भीतर हुई तोड़फोड़ के मामले में कार्यवाही शुरू करते हुए दो दर्जन से अधिक किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड का भरोसा देकर किसान नेता बवाल मचाने के बाद कहीं नहीं दिखे। इसके परिणाम स्वरूप कई घंटों तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दंगे की स्थिति रही। इस दौरान कुछ लोग लाल किले के प्राचीर तक जा पहुंचे अंदर जमकर तोड़फोड़ भी हुई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कड़ा रूख अपनाना शुरू कर दिया है। पांच थानों में करीब दो दर्जन किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें योगेंद्र यादव, दर्शन लाल, राकेश टिकैत, राजिंदर सिंह, जोगेंदर सिंह, बलवीर सिंह, बूटा सिंह आदि शामिल हैं। एफआईआर में किसान नेताओं के साथ चल रहे तमाम अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब दिल्ली पुलिस एक्शन की तैयारी में हैं। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। गृह मंत्रालय के आलाधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News