ऋषिकेश- शहीदों को नमन करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य – दिनेश असवाल आप नेता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी ऋषिकेश विधानसभा ने गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस मौके पर मौजूद उपस्थिति ने राष्ट्र के उत्थान के लिए सजग प्रहरी के तौर पर कार्य करने का संकल्प लिया
आप पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले हरिद्वार रोड स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया ततपश्चात नेपाली फार्म स्तिथ पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला।कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि भारत त्योहारों की भूमि के रूप में जाना जाता है। लेकिन राष्ट्रीय पर्वों की बात ही कुछ और है। यह राष्ट्रीय पर्व देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। इस अवसर पर नवीन मोहन, विजय पंवार, दिनेश कुलियाल,विजयपाल रावत,मनोज कोटियाल,अमित विश्नोई,संजय सिलस्वाल, ज्ञान रावत,देवराज नेगी,जगदीश कोहली,गणेश बिजल्वाण, लालमणि रतूड़ी,सरदार गुरुप्रीत सिंह,अमन नोटियाल,सुनील सेमवाल,सुनील वर्मा,अशोक राणा प्रवीण असवाल उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News