ऋषिकेश- मुनि की रेती मे क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले के तहत पूर्णानन्द खेल मैदान में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले के तहत पूर्णानंद खेल मैदान में पुरुष और महिला वर्ग के लिए ओपन मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें आर्यन कैंतूरा और ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित ओपन मिनी मैराथन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रोशन रतू़ड़ी ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया। इसके बाद समस्त प्रतिभागी पूर्णानंद से शिवानंद मार्ग, तपोवन तिराहा, बाईपास मार्ग से होते हुए वापस खेल मैदान पहुंचे। इसमें पुरुष वर्ग में आर्यन कैंतूरा प्रथम, अभिषेक यादव और राहुल पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममता ने प्रथम, खुशी द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार, जगवीर नेगी, शंकर नौटियाल, जगमोहन कुड़ियाल, सतीश चमोली, प्रमोद उनियाल, देवप्रिय, नवीन द्विवेदी, सफाई नायक देवेंद्र, राजू, मायाराम आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News