ऋषिकेश- हरीश चंद्र गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज मे मतदाता अधिकार दिवस पर छात्राओं को दिलाई मत का प्रयोग करने की शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरीश चंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता अधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने मतदाता अधिकार दिवस पर छात्राओं को मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है हमारे मत से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 11 बी की छात्रा विशाखा प्रथम, कक्षा 11 ए की छात्रा शिवानी द्वितीय और कक्षा 11 बी की छात्रा प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ज्योति सड़ाना, मंजू गिरी, शशिबाला, सीमा कोठियाल, नेहा शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News