उत्तराखंड – प्रदेश में आज करोना के116 नये मरीज मिले, 251 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 2 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 116 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 95039 हो गए हैं। इसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1992 है, आज 251 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 90133 है। अभी तक 1619 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
10397 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 1910802 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 13955 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 94.84 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में देहरादून में 01 कंटेनमेंट जोन है। आज उत्तराखंड में 02 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से 01और सुशीला तिवारी अस्पताल से 01 है।
