ऋषिकेश- स्वर्गाश्रम गीता भवन आयुर्वेद औषधि निर्माण शाला के स्थानांतरण को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गीता भवन स्वर्ग आश्रम से संचालित आयुर्वेद औषधि निर्माण शाला के सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण के विरोध में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को गीता भवन गेट नंबर 1 पर सभी जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत नागरिको एवं प्रबुद्ध जनों ने गीता भवन प्रबंधन की एक सुर में आलोचना की गीता भवन ट्रस्ट प्रबंधन की बुद्धि शुद्धि हेतु यज्ञ का आयोजन किया। संघर्ष समिति के संयोजक आशुतोष शर्मा ने कहा कोविड19 के दौर में अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को गीता भवन प्रबंधन द्वारा इस तरह बीच मझधार में छोड़ कर जाना बहुत ही निंदनीय है। प्रबंधन तंत्र को वार्ता से ना भागकर इनकी समस्याओं के समाधान निकालने चाहिए और आयुर्वेद औषधि निर्माणसाला का संचालन यथास्थान गीता भवन से ही होना चाहिए। इस अवसर पर नगर पंचायत जोक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र, विजेंद्र कंडारी, वीरेंद्र रावत, संदीप कुमार, आदेश तोमर, अंकित गुप्ता, चेतन चौहान, नवीन राणा, जितेंद्र धाकड़, प्रमोद चौहान, कृष्ण कुमार, पिंकी शर्मा आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News