ऋषिकेश-अनादि शक्ति ट्रस्ट ने गरीब बच्चों की लगाई पाठशाला
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अनादि शक्ति ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान शिविर के दूसरे दिन पाठशाला लगाई गई। इस दौरान बच्चों को पढ़ना लिखना सिखाया गया ।
सोमवार को देहरादून रोड स्थित बंजारों की बस्ती में ट्रस्ट के संस्थापक रितु शर्मा के निर्देशन में सर्व शिक्षा अभियान शिविर में बच्चों को कॉपी किताब पेंसिल देकर पाठशाला लगाई गई । इस मौके पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया । इस मौके पर ट्रस्ट की संस्थापक रितु शर्मा ने बताया कि झोपड़पट्टी में निवास करने वाले गरीब बच्चों में पढ़ाई का अभाव है । शिक्षा के अभाव में बच्चे इधर उधर भटक जाते हैं । ऐसे में ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकें। इसके अलावा क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर लोगों को बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रस्ट भ्रूण हत्या एक अभिशाप के तहत महिलाओं में जागृति लाने का प्रयास किया जा रहा है । इस अवसर पर पूजा त्यागी, मधुश्री, नविता अग्रवाल, भावना, नीरज किशोर, कविता बलूनी, संगीता कुकरेती, रेखा चौबे, डॉ. अर्चना, मानसी शर्मा, परमेश्वरी आदि मौजूद थे।
