ऋषिकेश- इंडियन मेमॉरी चैम्पियनशिप में दसवीं बार खिताब जीतने पर प्रतीक यादव को अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा ने किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इंडियन मेमॉरी चैम्पियनशिप के खिताब पर लगातार दसवीं बार प्रतीक यादव ने कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया । उनकी गौरवशाली उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा ने उनका देहरादून रोड़ स्थित महासभा के कार्यालय में जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि प्रतीक की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। लगातार दसवीं बार इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप के खिताब पर काबिज होकर उन्होंने साबित कर दिया है कि इस चैंपियनशिप में उनका कोई सानी नहीं है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा की प्रतीक उत्तराखण्ड का गौरव है।उनकी जीत से एक बार फिर हमारे राज्य का नाम पूरे भारत में ऊँचा हुआ है। इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप के खिताब पर दसवीं बार कब्जा जमाने वाले प्रतीक यादव ने बताया कि कोरानाकाल के चलते इस वर्ष चैंपियनशिप ऑनलाइन हुई। जिसमें देश विदेश के 279 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । तीन दिवसीय चैम्पियनशिप में तीनों दिन अलग अलग कैटेगरी की 5 इवेंट हुए।पांचों इवेंट में वह गोल्ड मेडल हासिल कर लगातार दसवीं बार चैंपियनशिप का खिताब जीतने में कामयाब रहे। इस दौरान उत्तराखंड स्पोर्ट्स एशोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आर सी भट्ट, महासचिव दिनेश पैन्यूली, कुलभूषण द्रीवेदी, मनोज नेगी, मयंक भट्ट, अंकित नैथानी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News