ऋषिकेश- राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को गौरव साहित्य सम्मान से सम्मानित किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हिंदी राइटर्स गिल्ड संस्था की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ‘साहित्य गौरव सम्मान दिया गया ।
राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । इस मौके पर रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनका आभार प्रकट किया । इसके साथ कि संस्थान के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि साहित्य गौरव सम्मान पाकर गौरव एवं प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं। संस्थान द्वारा अत्यंत ही सुरुचिपूर्ण ढंग से आयोजित किए गए ,इस ऑनलाइन कार्यक्रम में पद्मश्री एवं पद्मभूषण सहित उत्कृष्ट नागरिक सम्मानों से अलंकृत गणमान्य हस्तियां उपस्थित थी।
