ऋषिकेश- चार वर्षीय माही गुप्ता ने पेश की मिशाल, राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी गुल्लक तोड़कर दान दिये ₹5000
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी के व्यापारी हर्षित गुप्ता की 4 वर्षीय पुत्री माही गुप्ता ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपनी गुल्लक तोड़कर सर्मपण निधि में 5000 की राशि जमा कराई है। प्रभु श्री राम की अनन्य भक्त माही के जज्बे को देख अभियान में जुटे सदस्य भी दंग रह गए।
शनिवार को हिंदू संगठनों से जुड़े लोग तिलक बस्ती के अभियान प्रमुख प्रदीप कोहली के नेतृत्व में मनीराम रोड पर युवा नेता हर्षित गुप्ता के आवास पर पहुंचे । इस दौरान अपनी गुल्लक तोड़ कर व्यापारी नेता हर्षित गुप्ता की बेटी माही गुप्ता ने गुल्लक में एकत्र की गई 5080 रुपये की धनराशि जय श्री राम का उद्घोष कर अभियान में जुटे सदस्यों को सौंप दी। माही के पिता हर्षित ने बताया कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। छोटी-छोटी राशि एकत्रित होने से अच्छा धन संग्रह होगा और भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। अभियान प्रमुख प्रदीप कोहली ने इस मौके पर नन्ही बिटिया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उसके द्वारा दी गई यह राशि अनमोल है। उन्होंने बिटिया के उज्जवल भविष्य की मनोकामना की। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता, सतीश गुप्ता, संतोष गुप्ता , नीलम खुराना, बीना देवी, गीता मनचंदा , प्रतीक कालिया, जयंत किशोर शर्मा, राजेश कुमार ,ललित मनचंदा , कपिल गुप्ता आदि मौजूद थे।
