ऋषिकेश- गढ़वाल सांसद तीर्थ सिंह रावत ने द्वारीखाल ब्लॉक के खेड़ा गांव में किया 1.07 करोड़ की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक के खेड़ा गांव में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत व यम्केश्वर विधायक रितु खंडूरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया । इस मौके पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आज केंद्र सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी के साफ निर्देश है कि हर गांव को सड़क से जोड़ा जाए और गांव में विकास की गति को तेज किया जाए। मोदी सरकार विकास परक सोच रखने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा लाया गया कृषि कानून किसानों के हित में है । यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि राज्य में त्रिवेंद्र सरकार और केंद्र में मोदी सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है । सामाज के अंतिम व्यक्ति तक किस तरह विकास योजनाओं का लाभ मिल सके उसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है । यमकेश्वर विधानसभा के तमाम गांवों को सड़क से जोड़ा जा रहा है और कई अन्य सड़क बन कर तैयार हो गई है। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि वो स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए। अगर उनको कहीं कोई दिक्कत आती है तो वह उनके साथ हमेशा खड़ी है। मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधान सभा के चलूसेण देवीखेत मोटर मार्ग के कंडाखंडी से खेड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पण किया गया ,जिसकी लागत 1.07 करोड़ है और जिसकी कुल लंबाई 2.6 किलोमीटर है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन कण्डारी, महामंत्री नरेश नैथानी पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुखपाल नेगी विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल, बिजेंद्र बिष्ठ, ग्राम प्रधान खेड़ा सुमा देवी, जुयाल गांव प्रधान नीलम देवी, पाली ग्राम प्रधान शोभा नैथानी, कैप्टन दिगम्बर बलूनी, मनोज बलूनी, हर्षदेव नैथानी आदि मौजूद थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News