उत्तराखंड-प्रदेश में आज करोना के 154 नये मरीज मिले,187 मरीज स्वस्थ हुए, 3 मरीजो की मौत हुईं

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 154 मामले आए जबकि 3 लोगों की मौत हुई है । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 94324 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 2510 है, आज 187 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 88948 है। अभी तक 1596 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
8055 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 94.30 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में 06 कंटेनमेंट जोन है। देहरादून में 02 और उत्तरकाशी में 04 है।
आज उत्तराखंड में 03 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें श्री महंत इंद्रेश अस्पताल से 01 और हिमालयन अस्पताल से 01 है।

%d bloggers like this:
Breaking News