ऋषिकेश- पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने भेड़ पालकों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड की ओर से भेड़ पालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गुरुवार को पशुलोक स्थिति प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित गोष्टी का पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने भेड़ पालकों को प्रोत्साहित करने से संबंधित सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारियां दी।

उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी भेड़ पालकों को मिल रहा है। इस दौरान मंत्री ऑस्ट्रेलियन वेदों का निरीक्षण कर भेड़ पालकों को ऊन मशीन शियरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा उन्होंने यूएसडब्ल्यूडीबी के मोबाइल एप्प का भी उदघाटन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले भेड़ पालकों को सम्मानित किया । उन्होंने भेड़ों का सामूहिक कृत्रिम गर्भधान, मशीन से ऊन कतरन प्रशिक्षण कैंप और ऑस्ट्रेलिया से लाई मैरिनो भेड़ो का निरीक्षण किया। भेड़ पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडिसिन किट और सामग्री भी वितरित की गई ।
