ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल ने सांसद तीर्थ सिंह रावत का किया भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत का स्वर्गाश्रम मंडल पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया ।
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठित होने का आह्वान किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ पर हो रहे कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे को सभी कार्यकर्ताओं को आत्मसात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार द्वारा धारा 370 , 35 A को खत्म करना हो, या तीन तलाक जैसे श्राप से मुस्लिम बहिनों को निजात दिलाना हो, या हम हिंदुओं के आराध्य श्री राम भगवान के मंदिर निर्माण का मामला हो ऐसे अनेकों कार्य मोदी सरकार द्वारा किए गए हैं।
वहीं राज्य की त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा भी कई जनकल्याण योजनाओं जैसे कि 5 लाख तक के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश वासियों को फ्री इलाज हो, उज्वला गैस कनैक्शन योजना हो, या स्वरोजगार योजना के माध्यम से प्रदेश के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाना हो। ऐसी अनेकों अनेक योजनाओं के बारे में जनता को बतायें। ताकि प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा में जनता विकास के लिए प्रतिबद्ध भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी हित में वोट देकर पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनाने मे अपना सहयोग दे सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News