ऋषिकेश-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने तिलक रोड पर 4 मंजिला इमारत को किया सील

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने ऋषिकेश के तिलक रोड पर अवैध रुप से बनी चार मंजिला इमारत को सील किया है।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ऋषिकेश के तिलक रोड गली नंबर 1 पर पहुंची। यहां पर प्राधिकरण की टीम ने मंदिर के पीछे बने चार मंजिला आवासीय इमारत के स्वामी से प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शा और अन्य दस्तावेज तलब किए। लेकिन भवन स्वामी दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में तत्काल प्रभाव से इमारत को सील करने की कार्रवाई शुरू की। एमडीडीए के सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि सील की गई इमारत अवैध रुप से बनी है। इसके स्वामी शरद पोरवाल और पुरुषोत्तम दास हैं। जिसके संबंध में पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था। टीम में अवर अभियंता विनोद चौहान, सुपरवाइजर धर्म सिंह, महाबीर सिंह आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News