ऋषिकेश- कुंभ मेले के पहले स्नान को लेकर पुलिस ने गंगा घाटों पर चलाया तलाशी अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आगामी कुंभ मेला में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन के निर्देशों के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी धौंडियाल के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह द्वारा त्रिवेणी घाट परिसर में संदिग्धों की तलाशी व वहां रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का तलाशी के साथ सत्यापन किया गया ।

अभियान से पूर्व क्षेत्राधिकारी द्वारा ब्रीफिंग लेकर निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए। तलाशी लेने से पूर्व सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को हैंड ग्लेव्स वितरित किए गए। विनम्रता के साथ बात करते हुए बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का नाम पता नोट करने हेतु बताया गया ।

त्रिवेणी घाट परिसर में खड़े बाहरी वाहनों को चेक करने हेतु बताया गया। उपरोक्त चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के निर्देशन में चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी श्यामपुर चीता मोबाइल, कोतवाली ऋषिकेश के अधिकारी एवं कर्मचारीगण व कुंभ ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News