ऋषिकेश- कैलाश गेट पर सुभाष जयंती के अवसर पर होने वाले क्रेजी विकास मेले को इस बार सूक्ष्म से मनाया जायेगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना बीमारी के चलते सुभाष जयंती पर लगने वाले इस वर्ष क्रेजी विकास मेले को सादगी के साथ मनाया जाएगा । इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी । मंगलवार को ढालवाला स्थित ओएमआईटी परिसर में क्रेजी विकास मेला आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर मेले के स्वरूप पर चर्चा की गई और विभिन्न खेल कूद प्रतियोगीतियों के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया ।

इस मौके पर मनीष डिमरी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल ओपन (महिला पुरुष)
चैस (महिला पुरुष)
कबड्डी (महिला पुरुष)
मेहंदी एवं रंगोली ओपन
रस्साकशी (महिला पुरुष)
फोटोग्राफी (ओपन )
भाषण (ओपन)
हाई जंप लोंग जंप 100 मीटर 200 मीटर (महिला पुरुष)
चार्ट प्रतियोगिता(ओपन)
पतंग प्रतियोगिता(ओपन)
बृहद गंगा सफाई अभियान एवम सामूहिक झंडारोहण के साथ मेला समापन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर पालिका मुनिकीरेती , क्रेजी संस्था एवम ओआईएमटी के सयुंक्त तत्वाधान में किया जाएगा । खेल प्रतियोगितियें चंद्रभागा पुल , श्रीदेव सुमन पार्क , पूर्णानंद क्रीड़ा मैदान , नगर पालिका मुनिकीरेती कार्यालय , एवम ओआईमटी परिसर में आयोजित की जाएंगी इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, अशोक, कैलाश जोशी, प्रमोद उनियाल, नवीन द्विवेदी, अभिषेक काला, अजीत नेगी, बिना जोशी, संतोषी, पुष्पा आदि मौजूद थे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News