ऋषिकेश- महापौर ने नए वर्ष के आगमन पर शहरवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना को लेकर मां गंगा में किया दुग्धाभिषेक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शहर की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर नव वर्ष पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम महापौर गंगा तट स्थित त्रिवेणी घाट पहुंची यहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने ऋषिकेश वासियों की सुख समृद्धि और मंगल कामना को लेकर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया । इस दौरान नुहोन शहर वासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम 2020 को विदाई देकर वर्ष 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अपने अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की ओर बढ़ते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 अत्यंत ही कठिनाई भरा और दुखद वर्ष रहा, लेकिन भारत अतीत की ओर न देखते हुए भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले साल कोरोनावायरस महामारी ने न केवल हमारे स्वास्थ्य और तर्क शक्ति को बर्बाद किया, बल्कि हमारे जीवन पर भी काफी बुरा प्रभाव छोड़ा। किसी दुःस्वप्न की तरह ही यह हमारे जीवन को आगे भी प्रभावित करता रहेगा। फिर भी, हमें नए साल 2021 में एक बेहतर कल के लिए आशा और दृढ़ता बनाए जारी रखना होगा वर्ष 2021 से लोगों की बहुत आशाएं जुड़ी हैं। मां गंगा और ईश्वर से प्रार्थना है कि नूतन वर्ष हमें महामारी के बाद नई दुनिया को फिर से बसाने और नए सिरे से काम करने का अवसर देगा।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पार्षद लक्ष्मी रावत, अनीता रैना, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, वीरेंद्र रमोला, विपिन पंथ, विजेंद्र मोगा, गुरविंदर सिंह, प्रदीप धस्माना, ज्योति सहगल, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, हितेंद्र पंवार,विनोद शर्मा, पंकज गुप्ता, अनिल ध्यानी, नीरज सर्वहत, संजय वर्मा, डीपी रतूड़ी, बृजेश शर्मा, गौरव कैंथोला, राकेश पार्षा, अक्षय खेरवाल, अरविंद गुप्ता, सुग्रीव द्विवेदी, अंकित तो पाल, संजीव कुमार,रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News