ऋषिकेश- खुशियां पीपुल इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस संस्था ने ठंड से बचाने के गर्म वस्त्र बाटे
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – खुशियां पीपुल इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस संस्था की ओर से नववर्ष आगमन पर बनखंडी स्थित महादेव मंदिर में पीपल का पौधा लगाया गया । इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को ठंड के बचाव के लिए गर्म वस्त्र वितरित किए गए । इस मौके पर संस्था के सचिव ऋषभ मिश्रा ने बताया संस्था समय समय पर सामाजिक कार्य करती रहती है । संस्था द्वारा निरंतर अलग अलग स्थानों में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान नमामि गंगे प्रदेश प्रमुख कपिल गुप्ता ने सभी सामाजिक संस्थाओं को साथ में आकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की ।
इस अवसर पर पंकज गुप्ता, पूर्व सभासद सीमा रानी, डॉ. देवेंद्र आहूजा, हरेंद्र सैनी, तृप्ता, प्रिंस खोसला, ऋतु शर्मा, अंशुल गोयल आदि मौजूद थे ।
