ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
त्रिवेणी न्यूज
ऋषिकेश – रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। बुधवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं के कैम्प कार्यालय में रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल की और से गरीब तबके के लोगों को कंबल वितरित किए गए । इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि मानवता की मिसाल के लिए तीर्थ नगरी देश के उन चुनिंदा शहरों में से एक है जहां ना तो कोई गरीब भूखा सोता है और नाही किसी मजलूम और आसराविहीन को बिना कंबल के रातें गुजारनी पड़ती है। शहर की अनेकों संस्थाएं पिछले 2 माह से लगातार इस तरह के कार्यक्रम चलाकर गरीबों के लिए मसीहा बनी हुई है। उन्होंने रोटरी ऋषिकेश सेट्रल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जब जब क्लब को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा गया तो तुरंत क्लब की ओर से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने महापौर को आश्वस्त किया कि आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव क्लब की ओर से बड़चड़ कर सहयोग किया जाता रहेगा।कंबल वितरण के दौरान हरि रतूड़ी, संजय सकलानी, विकास गर्ग, दीपक तायल, देवव्रत अग्रवाल, संजय पंवार,राजेंद्र बिजलवान, संदीप गोस्वामी, राजकुमारी जुगलान,गोविंद चौहान आदि मौजूद थे।
