ऋषिकेश- वन संरक्षक भागीरथी वृत्त का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मानव, वन्यजीव संघर्ष, पंचायत प्रबंधक व वर्ड वाचिंग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला विधिवत संपन्न हो गई है । वन संरक्षक भागीरथी वृत द्वारा मानव वन्य जीवन संघर्ष व वर्ड वाचिंग के संबंध में लोगों को जानकारी देने के साथ ही अपने अनुभव साझा किए । प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र नगर धर्म सिंह मीणा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से आम जनता में जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। डॉ. अमित ध्यानी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार द्वारा ट्रेंकुलाइजिंग गन का प्रशिक्षण तथा डॉ. विवेक पधारे वन्य जीव विशेषज्ञ उज्जैन मध्य प्रदेश द्वारा वन्यजीव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम वासियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। घर के पास गुलदार देखने का मतलब यह नहीं है कि मानव पर हमला करेगा गुलदार का हैबिटेट बस्तियों के पास ही रहता है। प्रबंध योजना अंतर्गत डॉ. किशोर नौटियाल द्वारा प्रबंधन योजना संबंधी आवश्यक जानकारी व वन्य पंचायत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान फील्ड कर्मचारियों को वन पंचायत संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
शिवालिक बायो डायवर्सिटी पार्क भद्रकाली मुनी की रेती में पक्षी अवलोकन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें धर्म सिंह मीणा ने बताया गया कि वर्ड वाचिंग के दौरान शिवालिक पार्क मे पैंतीस पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर मनमोहन सिंह बिष्ट, विवेक जोशी, बुद्धि प्रकाश, बीपी बधानी, स्पर्श काला, देवेंद्र पुंडीर, माणिक नाथ, अखिलेश् भट्ट विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।
