ऋषिकेश- युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए बाटी खेल सामग्री
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने छिद्दर वाला ग्राम सभा में युवाओं को खेल सामग्री दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का अधिकतर युवा मोबाइल में उलझा हुआ है और पिछले कुछ वर्षों से युवा शारीरिक कसरत की बजाए मोबाइल पर गेम खेलने में या सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत करते हैं। जो कि सेहत के साथ ही शरीर को भी हानि पहुँचाने का काम कर रहा है। बड़ी ख़ुशी की बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है। खेलों से शारीरिक मेहनत होने पर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में भी मदद मिलती है। पूर्व खिलाड़ी केके थापा व कोच भगवान सिंह पंवार ने जयेन्द्र रमोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को खेल सामग्री देकर उनका मनोबल बढ़ाया है ।
युवा कांग्रेस के नेता राकेश कंडियाल ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रति जागरूकता से यह सिद्ध हो गया है कि भले ही संसाधन की कितनी भी कमी क्यों ना हो पर खिलाड़ियों की खेल भावना को बचाने के लिये जयेन्द्र रमोला जैसे जनप्रतिनिधि व समाजसेवी हैं जो हर वक्त ऐसी किसी भी ज़रूरत में हमेशा आगे रहते हैं। इस मौके पर अंशुल त्यागी, कमल रावत, रवि राणा, शम्भु गुरूंग, दीप बग्याल, इकाई अध्यक्ष मनमोहन सिंह डोबलियाल, प्रवीन पोखरियाल, गिरीश रौथाण, जितेन्द्र त्यागी, भजन सिंह चौहान, विजय बिष्ट, खिलाड़ी नमन त्यागी, रिशूल नेगी, प्रवीन रावत, अमन नेगी, हर्ष कुमार, अनन्त त्यागी, प्रवेश पोखरियाल, साहिल पोखरियाल, राजवीर नेगी, आदेश पंवार, राहुल रावत, दिव्यांशु, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
