ऋषिकेश- उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक का कोविड उपचार के दौरान निधन

त्रिवेणी न्यूज 24 ऋषिकेश – पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक विपिनचंद्र पुरोहित (57 वर्ष) का बृहस्पतिवार को एम्स में कोविड उपचार के दौरान निधन हो गया। कोविड पॉजिटिव एमडी विपिनचंद्र पुरोहित को बीते 8 दिसंबर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 7 दिसंबर को अपना कोविड परीक्षण कराया था, जिसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर उन्हें 8 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। साथ ही वे हाइपरटेंशन के साथ ही टाइप 2 डाइबिटीज से भी ग्रसित थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान शाम 7.30 बजे के करीब उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News