ऋषिकेश- उत्तराखंड पुलिस ने पेश की मिसाल, कांस्टेबल गौरव पाठक ने घायल के लिए दिया दो यूनिट खून

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में तैनात कांस्टेबल गौरव पाठक द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल रोहित नेगी ऑपरेशन के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। बृहस्पतिवार को कोतवाली ऋषिकेश में मोहित नामक व्यक्ति द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रितेश शाह से मिलकर एक्सीडेंट में घायल हुए अपने भाई रोहित नेगी के ऑपरेशन हेतु ओ पॉजिटिव रक्तदान की मांग की गई।

प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेंद्र सिंह रावत को इस विषय में सूचित किया गया। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाने, चौकी पर मौजूद इच्छुक ओ पॉजिटिव रक्त दाता रक्तदान करने के विषय में बताया गया। इसपर कोतवाली ऋषिकेश में तैनात कांस्टेबल गौरव पाठक द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करने हेतु कहा गया। उन्होंने तत्काल राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुंचकर घायल व्यक्ति के ऑपरेशन हेतु ओ पॉजिटिव रक्तदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News