ऋषिकेश- बुधवार को विधानसभा कूच करेंगे राज्य आंदोलनकारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 8 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राज्य आंदोलनकारियों द्वारा बुधवार को विधानसभा कुछ करने का निर्णय लिया है ।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित गोपाल कुटी में समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की 8 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार को बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी विधानसभा कूच करेंगे । उन्होंने सभी राज्य आंदोलनकारियों से बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया है । उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों द्वारा विधानसभा पूछ कर 4 साल से सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा । 24 दिसंबर को स्व. इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा । जन्मदिन पर सर्वप्रथम राज्य आंदोलनकारियों द्वारा इंद्रमणि बडोनी चौक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी । बैठक में विक्रम भंडारी, युद्धवीर चौहान, गंभीर मेवाड़, बलवीर नेगी, हरि प्रसाद गौड़, वीरेंद्र शर्मा, विशंभर दत्त, राजेश शर्मा, यशोदा देवी, वीणा बहुगुणा, सरला नेगी, सरोजिनी थपलियाल, चंद्रकांता जोशी, उर्मिला, जया डोभाल, अंजू गैरोला, विजय पंत, पुष्पा शर्मा आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News