ऋषिकेश- बाईपास मनसादेवी के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मनसा देवी के पास पेड़ से टकराने से कार में सवार पांच व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मंगलवार को ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही एक कार श्यामपुर बाईपास मार्ग मनसा देवी के समीप एक पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, कार में कुल पांच लोग सवार थे ।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल द्वारा मनसा देवी के पास एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर खड़े आसपास के लोगों ने बताया कि गाड़ी तेज स्पीड में होने के कारण एक खंभे से टकराकर उसके बाद एक पेड़ से टकरा गई थी । कार के अंदर पांच लोग सवार थे इनमें से तीन की हालत बहुत गंभीर थी आगे बैठे दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी। इनको 108 की मदद से ऋषिकेश सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया कार चालक द्वारा साइड में सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया तथा बगल में लगी झोपड़ी के मेज व मिट्टी के घड़े आदि को नुकसान हुआ है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे
अमित निवासी गणेशपुर रुड़की जनपद हरिद्वार, अवधेश पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार की मौत हो गई। जबकि एम्स ऋषिकेश में भर्ती
सोनू निवासी मोहनपुरा रुड़की जनपद हरिद्वार की हालत गंभीर बनी हुई है। कार चला रहे रमेश सिंह पुत्र तेज नारायण निवासी 429 गली नंबर 10 रामनगर रुड़की हरिद्वार, प्रशांत कुमार पुत्र दया राम ठाकुर निवासी सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की जनपद हरिद्वार को मामूली चोट आई। आगे बैठे दोनों लोग सेफ्टी बैलून खुलने के कारण बच गए। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News