ऋषिकेश- वरिष्ठ व्यापारी नेता यशपाल अग्रवाल का निधन,व्यपारियो में शोक की लहर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करने वाले व्यापारी नेता 90 वर्षीय यशपाल अग्रवाल का निधन हो गया है । वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। व्यापार और व्यापारियों के हित के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करने वाले यशपाल अग्रवाल का सोमवार शाम को निधन हो गया। कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। उनकी चार विवाहित पुत्रियां और एक बेटा नरेश अग्रवाल हैं। व्यापारी राजनीति के अलावा अग्रवाल सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। उनके निधन पर विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। स्व. अग्रवाल का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News