ऋषिकेश – मकर सक्रांति के बाद होगा श्रीदेव सुमन कैंपस का उद्धघाटन – शिक्षा मंत्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व के बाद ऋषिकेश में श्री देव सुमन कैंपस का विधिवत उद्धघाटन किया जाएगा ।
सोमवार को यह बात उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए शिष्टाचार भेंट के दौरान कही ।
भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने अवगत कराया है कि जनवरी माह में मकर संक्रांति पर्व के बाद ऋषिकेश स्थित श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा l
उन्होंने अवगत किया कि विश्वविद्यालय के छात्रों को डीजी लॉकर के माध्यम से डिग्री प्राप्त होगी इससे अब कोरोना संक्रमण के चलते छात्र-छात्राओं को घर पर ही ऑनलाइन माध्यम से डिग्री प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए सभी विश्वविद्यालयों को डीजी लॉकर व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है छात्र-छात्राओं को अपनी मार्कशीट और डिग्री के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन डिजिटल लॉकर की व्यवस्था से छात्रों का कोई परेशानी नहीं होगी। डिजिटल लॉकर पर मार्कशीट और डिग्री अपलोड करने के बाद छात्र घर बैठकर निर्धारित कोड लगाकर अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News