ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला पुलिस ने तीन शातिर अपराधियो को गैंगस्टर एक्ट मे निरुद्ध किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लक्ष्मणझूला थाने में पंजीकृत अभियुक्त शंकर थापा उर्फ हरिशंकर, अभियुक्त तुषार सिंह व अभियुक्त संदीप कुमार के विरूद्ध अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु तीनो अभियुक्तों के विरूद्व थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम (गैगस्टर एक्ट) के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।
अभियुक्तो का नाम पता शंकर थापा उर्फ हरिशंकर थापा पुत्र लाल बहादुर थापा निवासी निकट विरला फार्म थाना रायवाला,
तुषार सिंह पुत्र रघुन्दन सिंह निवासी फेस-2 गंगाविहार कॉलोनी नगर जनपद हरिद्वार,
सन्दीप कुमार पुत्र बंशीलाल निवासी- जस्सावाला थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार ।
