ऋषिकेश- मुनिकीरेती में स्पर्श गंगा टीम ने शत्रुघन घाट पर मनाया स्थापना दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्पर्श गंगा टीम की ओर से स्थापना दिवस गंगा पूजन कर मनाया गया । इस मौके पर साधु संतों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए । इसके साथ ही है महिलाओं को शाल बांटे गए ।
बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती स्थित शत्रुघन घाट पर महंत मनोज प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में स्पर्श गंगा टीम की ओर से स्थापना दिवस पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोशन रतुड़ी ने कहा कि स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हम गंगा की स्वच्छता एवं इसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपना कर्तव्य निभाएंगे। कार्यक्रम संयोजक सरोज डिमरी ने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल किसी संस्था या व्यक्ति विशेष के माध्यम से नहीं हो सकती है इसके लिए प्रत्येक जनमानस की जवाबदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा करोड़ों देशवासियों की आस्था की प्रतीक है,जोकि संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए अवतरित हुई है । जितनी भी धाराएं गंगा में मिलती है उन सब को स्वच्छ रखना सब का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर पार्षद रीना शर्मा, कान्ता शर्मा, मूंगा देवी, इन्द्रा आर्य, जयंत शर्मा, दर्शनी देवी, कुसुम, आरती चौहान, विशेश्वरी उनियाल, सीमा बिज्लवानं, अनामिका अग्रवाल, दिनेश मुद्दगल व ऋषिकेश की मुनि कीरेती की स्पर्श गंगा टीम के सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News