ऋषिकेश- तालघाटी व डाडा मंडल के ग्रामीणों ने किया लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यम्केश्वर तालघाटी वह दादा मंडल के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कांडाखाल खेरणा मोटर के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया । इस दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा ।
बृहस्पतिवार को समाजसेवी अनिल बिष्ट के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते वक्त से कांडाखाल खेराणा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखा है । जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी इस मार्ग का सुधारी करण नहीं हो पाया है । इसके चलते पूरी तालघाटी के ग्रामीणों को 5 से 6 किलोमीटर से अधिक चढ़ाई चढ़कर रोजमर्रा के कार्यों के लिए पैदल चलना पड़ रहा है । विभागीय उदासीनता के कारण ग्रामीणों में शासन व प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है । इसी परिपेक्ष में कोरिया के अनुसार मार्ग पर लोहा सिद्ध नामक स्थान पर भी मार्ग क्षतिग्रस्त है इस मार्ग पर किसी भी पल दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है । कोटा स्थान पर पुस्तक निर्माण व पुलिया बनाने की शिकायत कई बार लिखित व मौखिक रूप से विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है । लेकिन अभी तक ग्रामीणों को आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिल पाया है । उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के अंतर्गत दोनों स्थानों पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो मजबूर होकर ग्रामीणों को लोक निर्माण विभाग कार्यालय लक्ष्मण झूला में अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए विवश होना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News