ऋषिकेश-उत्तराखंड प्रदेश में मिक्स मार्शल आर्ट संघ का हुआ गठन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड प्रदेश में विधिवत रूप से मिक्स मार्शल आर्ट संघ का गठन कर लिया गया है । इसमे सर्वसहमति से तव रुद्रपुर के हिमांशु गाबा को अध्यक्ष, पिथौरागढ़ से उपेन्द्रकुमार पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देहरादून से चन्द्रमोहन तिवारी को उपाध्यक्ष, लक्ष्मणसिंह महासचिव, सुमनबजाज सहसचिव मनोनीत किया गया । इसके साथ ही मुकेशकुमार जसपुर, #
कृष्णाकुमार साना को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया । इस मौके पर अध्यक्ष हिमांशू गावा ने कहा कि एम् एम् ए खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए उत्तराखण्ड राज्य में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संघ का गठन व पंजीकरण किया गया है । राज्य में उक्त खेल का संघ बनाने का उद्देश्य प्रदेश में युवाओं को MMA खेल की प्रतियोगिताओं में अपना करियर बनाने व MMA प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी आत्म रक्षा करने में सक्षम बनाया जाएगा । महासचिव लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उत्तराखण्ड संघ को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इण्डिया द्वारा मान्यता प्राप्त है, तथा MMA विश्व में सबसे जल्द प्रसिद्ध होने वाला खेल है तथा विश्व के लगभग हर देश में खेला जाता है, संघ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा जिला MMA संघ का गठन भी किया जाएगा, ताकि उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ी MMA खेल में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा उत्तराखण्ड राज्य को गौरवान्वित कर सकें ।मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संघ के गठन होने पर शिहान शरीफ बापू, विकाश शर्मा, प्रसाद गायतोंडे,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सन्दीप चीमा, अभिषेक शुक्ला, सुशील गाबा, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, सन्तोष कुमार बिष्ट, आकाश भट्ट, दीपक कुमार, नीतीश भारद्वाज, अर्जुन मण्डल, योगेश चन्द्र पोखरिया, राजकुमार सागर, राखी मण्डल, कार्तिक नेगी आदि लोगो ने बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News