ऋषिकेश- 17 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का 8pm व्हिस्की के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, प्रयोग में लाई गई एसेंट गाड़ी वाहन अधिनियम मे सीज
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोडियाल के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रितेश शाह के द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध थाना एवं चैकी क्षेत्र में टीम गठित की गई । इसमें शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश, अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश, शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान जारी है गठित टीम द्वारा बीती रात्रि
संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास हुंडई एसेंट गाड़ी नंबर UA07-H-7271 रोक कर चेक किया तो उसमे 17 पेटी अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की बरामद हुई । पूछताछ में अभियुक्त का नाम विनोद प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी दिल्ली फार्म श्यामपुर खदरी के रूप में हुई है । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
