ऋषिकेश- 35 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का इंपीरियल ब्लू के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चैकी क्षेत्र में टीम गठित कर शराब तस्करों के ठिकानों पर, अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर और शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया । गठित टीम द्वारा बीती रात्रि गश्त के दौरान गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर चेक किया तो को उसके पास सफेद कट्टे में 35 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू बरामद हुई। पूछ ताछ में अभियुक्त का नाम शिवम पुत्र रमेश निवासी तुलसी विहार हरिद्वार रोड आईडीपीएल के रूप में हुई है । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News