ऋषिकेश – शहीद स्मारक समिति को समर्थन देने पर पार्षदों का किया धन्यवाद।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहीद स्मारक समिति ने स्व. इन्द्रमणि बडोनी सभागार के लिए 26 पार्षदों के समर्थन को स्वागत किया है । इसके लिए उन्होंने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया है । अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान धवस्त हुए शहीद स्मारक को नगर निगम के स्व इंद्रमणि बडोनी सभागार में शिफ्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है।
रविवार को देहरादून रोड स्थित गोपाल कुटी में समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम के 26 पार्षदों के समर्थन पत्र को महापौर अनीता ममगाईं को सौंप दिया गया। महापौर सहित छब्बीस अन्य पार्षदों द्वारा उक्त मांग पर अपना समर्थन दिए जाने के बाद राज्य आंदोलनकारियों की मांग के अनुरूप नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार के समक्ष इंद्रमणि बडोनी सभागार में उत्तराखंड शहीद स्मारक बनना लगभग तय हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि अन्य तमाम पार्षद भी राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पर अपना खुले दिल से समर्थन करेंगे । नगर निगम प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी सभागार को शहीद स्मारक के लिए समिति के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर विक्रम सिंह भंडारी,राकेश सेमवाल,बीना बहुगुणा, सरोजनी थपलियाल, बृजपाल राणा, युद्धवीर सिंह चौहान, सुषीला पोखिरियाल, सुनीता ममगाई, जशोदा नेगी, मुनी धयानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News