ऋषिकेश- स्वदेशी जागरण मंच ने IDPL बचाओ,पर चलाया हस्ताक्षर अभियान।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आईडीपीएल बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया रविवार को जीएमवीएन के निदेशक आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने आईडीपीएल हाट बाजार के आस पास आईडीपीएल बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के प्रभारी मंत्री से अनुनय किया गया कि वे आईडीपीएल संस्थान को पुनर्जीवित करें जिससे कि बेरोजगार युवकों को रोजगार प्राप्त हो सके । इसके साथ ही उत्तराखंड में बढ़ते हुए पलायन की समस्या पर लगाम लगाई जा सके और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाइयां भी मुहैया हो सके । कोविड-19 के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया जा रहा है आईडीपीएल संस्थान के पुनर्जीवित होने से इस अभियान को भी द्रुत गति मिलेगी
नगर संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने कहा की आईडीपीएल संस्थान के पुनः सुचारु रूप से संचालित होने से यहां के क्षेत्रवासियों को रोजगार के साथ ही आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लोगों को अच्छी व गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल पाएगी जिससे लोगों का सामान्य जीवन स्तर ऊंचा हो सकेगा । इस अवसर पर अनिल फर्स्वान जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख, सौरभ मिश्रा ग्रामीण संयोजक, अभिषेक राठौर ग्रामीण संघर्ष वाहिनी प्रमुख , सूरज बिजलवान जिला संयोजक, मदन लाल जिला सह संयोजक, सूरज थपलियाल, यशपाल गंगावत जिला मीडिया प्रभारी, बेचन गुप्ता आदि मौजूद थे ।
