ऋषिकेश- उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मोर्य अब पूर्णतया स्वस्थ, एम्स प्रशासन डिस्चार्ज की तैयारी में

त्रिवेणी न्यूज 24
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य अब पूर्ण स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ के मद्देनजर एम्स अस्पताल प्रशासन अब उन्हें डिस्चार्ज करने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि कोविड 19 उपचार के लिए एम्स, ऋषिकेश में भर्ती महामहिम राज्यपाल का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर स्थिति में है। एम्स में भर्ती के बाद उन्हें उपचार के दौरान उनमें किसी भी प्रकार का कोविड19 का कोई नया लक्षण विकसित नहीं हुआ है। कोविड संक्रमित होने के बाद उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी को बीते सोमवार (23 नवंबर) को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स के 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नियमिततौर से निगरानी रख रही हैं। इस बाबत डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स) प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल महोदया अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके कोविड19 से संबंधित सभी मानक सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि महामहिम में कोविड के लक्षण विकसित हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की गाइडलाइन के तहत उन्हें अब डिस्चार्ज किया जा सकता है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में लगभग पूर्ण सुधार को देखते हुए उन्हें एक- दो दिनों के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News