ऋषिकेश- कोरोना संक्रमण के चलते कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान करना प्रतिबंध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोविड-19 के संक्रमण के चलते जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आगामी 30 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर ऋषिकेश स्थित सभी गंगा घाटों सहित जनपद के अन्य पवित्र नदियों के घाटों पर स्नान हेतु श्रद्धालुओं के आगमन को प्रतिबंधित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्तिक पूर्णिमा को ऋषिकेश स्थित गंगा नदी के घाटों एवं जनपद के अन्य पवित्र नदी घाटों पर स्नान करने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध महामारी अधिनियम- 1897, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं भारतीय दंड संहिता तथा अन्य अधिनियमों की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News