ऋषिकेश- उत्तराखंड में अब पिता की संपत्ति की हकदार होंगी बेटियां

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बेटियों को भी अब पिता की संपत्ति का हक मिलेगा पिता के निधन के बाद जमीन मकान राजस्व रिकॉर्ड में बेटों के साथ ही अविवाहित बेटी का भी नाम दर्ज होगा । कैबिनेट की अगली बैठक के लिए राजस्व विभाग यह प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है ।
इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश देने और बैंक से कर्ज लेने में महिलाओं की दिक्कतों को दूर करने के लिए राज्य सरकार सरकार राजस्व रिकॉर्ड में पति के साथ पत्नी का नाम भी दर्ज करने की तैयारी कर रहा है । इस फैसले के बाद अगर किसी व्यक्ति का निधन होता है उसकी संपत्ति के रिकॉर्ड में पत्नी बेटी और बेटों की पत्नियों के साथ ही अविवाहित बेटी का नाम भी दर्ज होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News