ऋषिकेश- एम्स में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना पॉजिटिव।

त्रिवेणी न्यूज 24 ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती प्रदेश की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का कोविड सैंपल पाॅजिटिव आया है। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार सामान्य जुकाम के अलावा उन्हें अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को बीते सोमवार को कोविड 19 के उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। कोविड संबंधी परीक्षण के तहत बीते रोज उनका एम्स में भी सैंपल लिया गया था जो कि पाॅजिटिव आया है। इससे पहले देहरादून में भी उनकी रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई थी। संस्थान के डीन प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम की शिकायत है। उन्होंने बताया कि एम्स में लिए गए उनके कोविड सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एम्स के 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम राज्यपाल की नियमिततौर से माॅनिटरिंग कर रही है। वह रूम एयर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News